Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Nov, 2023 07:25 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मुख्यतः देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक या तो अपने जीवन में बहुत अच्छे मुकाम हासिल करते हैं या फिर जीवन में आने वाली परेशानियों से थक हार कर निराश होकर बैठ जाते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में बहुत बार ऐसा महसूस करते हैं कि जहां से चले थे आज भी वहीं पर खड़े हैं। इनके मेहनत और प्रयास इन्हें व्यर्थ होते नजर आते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातकों को परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। इनका निरंतर प्रयास ही इनकी सफलता की कुंजी होता है। मूलांक 8 वाले जातकों के अंतर्मन की शक्ति बहुत मजबूत होती है, जिसके बलबूते पर ये लोग जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को देरी से ही सही परंतु सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव शांत होता है। ये लोग अंतर्मुखी और चुपचाप रहने वाले होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इनका बाहरी रूप गंभीर प्रतीत होता है। परंतु इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि ये लोग घमंडी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक विनोद प्रिय होते हैं। किसी को पहले हानि पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। इनके मित्र बहुत कम होते हैं पर जिन के साथ मित्रता होती है काफी गहरी होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। कार्यों की गति थोड़ी धीमी रहेगी परंतु सफलता मिलेगी। इस वर्ष आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर न डालें। नवंबर के महीने में समय मिला-जुला रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। दिसंबर के महीने में भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने की संभावना बनती है। मई के महीने में समय वैसे तो आपके अनुकूल है लेकिन कार्य भार की अधिकता बनी रहेगी। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अनचाहे खर्च बने रहेंगे। अगस्त के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सितंबर के महीने में आपके स्वभाव में रूखापन बढ़ सकता है। अक्टूबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है।

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
